UPDATE
डांट से बौखलाहट: जंगल में आग, दिल्ली में ठिकाना, पुलिस ने ऐसे खोला राज
हल्द्वानी। माता-पिता की डांट से गुस्साया एक नौवीं कक्षा का छात्र ऐसा भटका कि उसने अपनी स्कूटी और किताबों को जंगल में जलाया, फिर दिल्ली भागकर होटल में ठिकाना बना लिया। उसने सोचा शायद इससे परिजनों को सबक मिलेगा, लेकिन हल्द्वानी पुलिस और एसओजी ने उसके इस दुस्साहस का पर्दाफाश कर दिया। काउंसलिंग के बाद उसे सकुशल घर लौटाया गया।
बरेली रोड की एक कॉलोनी में रहने वाला यह बालक एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था। कुछ दिन पहले पिता की पढ़ाई को लेकर डांट उसे इतनी चुभी कि उसने बदला लेने की ठान ली। 20 मार्च को वह स्कूटी से परीक्षा देने निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। उसने पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया, गोरापड़ाव बाइपास के जंगल में पहुंचा और स्कूटी समेत अपनी कॉपी-किताबों को आग के हवाले कर दिया। फिर पैदल चलकर टैक्सी बुक की और दिल्ली जा पहुंचा।
जंगल में जली स्कूटी, पानी की बोतल और स्कूल बैग मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका से घबराए माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी। रातभर जंगल छानने से लेकर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों तक, पुलिस ने हर कोशिश की, पर सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी में वह अकेले जंगल की ओर जाता दिखा। जब कुछ हाथ न लगा, तो सर्विलांस ने कमाल दिखाया—उसकी लोकेशन दिल्ली के महिपालपुर में ट्रेस हुई।
शनिवार रात पुलिस ने विशाल होटल से उसे बरामद किया। सीडब्ल्यूसी टीम ने काउंसलिंग की और उसे शांत कर हल्द्वानी लौटाया। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया, "पिता की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। अब वह सुरक्षित घर पर है।" यह घटना बताती है कि गुस्से में लिया फैसला कितना भारी पड़ सकता है।
हल्द्वानी। यहां के जीतपुर नेगी क्षेत्र से कल से लापता नौंवी कक्षा के छात्र की स्कूटी जंगल से जली हालत में बरामद हुई है। यर्थाथ मिश्रा नामक यह छात्र स्कूटी लेकर गुरुवार की सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। बालक के परिजनों ने जंगल में मिली जली हुई स्कूटी को यर्थाथ की बताते हुए शिनाख्त की है। पुलिस लापता बालक की तलाश में जुटी हुई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा के का कक्षा नौ में पढ़ने वाला बेटा यर्थाथ कल नौवी कक्षा की परीक्ष देने के लिए घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे अपने स्तर पर तलाशना शुरू कर दिया।
रात लगभग 11 बजे जीतपुर नेगी क्षेत्र में रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के पास जंगल में एक स्कूटी को जलते हुए देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और स्कूटी मालिक की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद योगेश मिश्रा भी घटना स्थल पर परिजनों के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्कूटी उनके बेटे यर्थार्थ के पास थी।
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से यर्थाथ के बारे में पूछताछ की जा रही है।



No comments:
Post a Comment