हरिद्वार। रुड़की में दो रोहिंग्या मुसलमानों के आने की बात सामने आने का मामला सामने आने के बाद खुफिया तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जांच में सामने आया है कि दोनों एक रात सराय में ठहरे थे और चंदा जुटा रहे थे। हालांकि अब सूचना यह है कि दोनों अब अमरोहा जा चुके हैं। लेकिन अब इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस के खुफिया तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह पहला अवसर है कि जब रुड़की में रोहिंग्याज के देखे जाने का मामला सामने आया है। जिस सराय में दोनों रोहिंग्या एक रात ठहरे थे उसके मालिक से भी पूछताछ कर रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसार 17 मार्च को दो लोग बादशाह चौक के पास चंदा एकत्रित कर रहे थे। कुछ लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध दिखीं तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला कि वे रोहिंग्या मुस्लिम हैं और हैदराबाद से आए हैं।
उन्होंने अपना नाम नाम मोहम्मद तारिस और शाबिर अहमद बताया दोनों के पास शरणार्थी कार्ड भी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों चंदा मांगने का काम करते हैं। वे रात को बादशाह चौक के पास एक सराय में रात में रुके थे। दोनों ने बताया कि वह 19 मार्च को रुड़की से अमरोहा जाएंगे। अब रुड़की पुलिस ने अमरोहा पुलिस से इस मामले को लेकर संपर्क साधा है। ताकि दोनों के बारे में कुछ और जानकारी जुटाई जा सके।
जिस सराय में साथ ही सराय मालिक ने उनकी आईडी ली थी या नहीं अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment