सोलन। मशीवर से ढाई लाख रुपये से ज्यादा की शटरिंग सामग्री पार करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत के सामने पेश कर दिया है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मशीवर निवासी नरेश कुमार व इन्द्रदत शर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ये दोनों संयुक्त रूप से ठेकेदारी का काम करते हैं। वर्ष 2022 में 12/13 जनवरी की रात्रि को इन दोनों के घर के बाहर रखी शटरिंग की 130 प्लेटें कोई चोरी करके ले गया। जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपये थी। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों प्रवीण ठाकुर, रवि कुमार, मोहित भूटानी, मोहन सिंह, संजय ठाकुर व अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। जिनके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार करके न्यायालय में पेश कर दिया था।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी बसाल निवासी 26 वर्षीय प्रवीण ठाकुर ट्रायल के दौरान न्यायालय द्वारा बार-बार बुलाने पर भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। बीस मार्च को थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।


No comments:
Post a Comment