नालागढ़ : काठा के माईक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी कंपनी में मजदूरों का शोषण,बीएमएस ने खोला मोर्चा - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 20, 2025

नालागढ़ : काठा के माईक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी कंपनी में मजदूरों का शोषण,बीएमएस ने खोला मोर्चा


नालगढ़। बद्दी में स्थित माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिट के ख़िलाफ़ भारतीय मज़दूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की मांगें नहीं मानीं तो एक सप्ताह के बाद उद्योग के गेट पर हड़ताल व आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। बद्दी में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारतीय मज़दूर संघ के नेता मेला राम चंदेल ने माइक्रोटेक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि कंपनी ने अभी तक तक़रीबन 700 से ज़्यादा मज़दूरों को काम से निकाल दिया है जबकि कंपनी रोल पर सिर्फ़ 250 मज़दूर ही काम कर रहे हैं और बाक़ी सारे मज़दूर ठेकेदारी पर रखे गए हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि मज़दूरों को 240 दिन का काम भी पूरा नहीं करने दिया जाता। कंपनी प्रबंधन को डर रहता है कि 240 दिन से लगातार काम करने पर मजदूर को पक्का करना पड़ेगा। इसलिए प्रबंधन मज़दूरों को कुछ दिन के लिए निकाल कर दोबारा फिर रख लेता है। 

मेला राम चंदेल ने कहा की मज़दूरों के साथ कंपनी में शोषण किया जा रहा है और उनको सैलरी भी कम दी जा रही है। भारतीय मज़दूर संघ ने कई बार इसकी आवाज़ उठायी लेकिन कंपनी मैनेजमेंट अपनी मनमानी करती है। बाहर से गुंडे बुलाकर मज़दूरों डराने धमकाने का काम करती है।


मेला राम चंदेल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि माइक्रोटेक कंपनी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी मज़दूर उनके साथ हैं और भारतीय मज़दूर संघ मज़दूरों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने साफ़ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनी मजदूरों की बात नहीं मानती तो एक सप्ताह के बाद कंपनी गेट के बाहर धरना प्रर्दशन व आमरण अनशन पर  किया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta