हल्द्वानी: 21 साल का शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी- दो स्कूटी बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 20, 2025

हल्द्वानी: 21 साल का शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी- दो स्कूटी बरामद


हल्द्वानी। टीपी नगर और मुखानी में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके हवाले से लाखों के जेवरात और 2 स्कूटी बरामद हुई हैं। उस पर मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। वाहनों को चुरा कर वह कमलुवागांजा रोड स्थित बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री के खण्डहर में छिपाता रहता था। जहां से दो स्कूटियों को बरामद कर लिया गया।  

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड  स्थित जीतपुर नेगी गांव निवासी चन्दन सिंह गुसाईं ने हल्द्वानी कोतवाली में 18 मार्च को तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने  उसके घर में लगा ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना तथा 2.75 लाख नगदी चुरा ली। उक्त चोरी की घटना के खुलासे के लिए नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया। 


इन  टीमों ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगालते हुए तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चोरी के आरोपी को चिन्हित किया। कल यानी मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने जीतपुर नेगी जंगल के अन्दर से मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड से तल्ला मुखानी के भगवानपुर तल्ला के प्रगतिशील कालोनी निवासी 21 वर्षीय मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए। 

पूछताछ के दौरान मनीष ने बताया कि थाना मुखानी क्षेत्र से 2 स्कूटी चोरी की थीं। जिन्हें उसने कमलुवागांजा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के खण्डहर में छिपा दिया है। इस पर कोतवाली पुलिस ने  थाना मुखानी को इस पूछताछ का ब्यौरा भेजा। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने तस्दीक किया कि मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी चोरी हुई हैं। थाना मुखानी से  एसआई अविनाश मौर्य, विरेन्द्र चन्द, कांस्टेबल रविन्द्र खाती ने कोतवाली आकर मनीष से पूछताछ की। उसने मुखानी थाना क्षेत्र से इसी वर्ष 19 जनवरी व 11मार्च को चुराई गई स्कूटियों के बारे में जानकारी दी। मनीष की निशादेही पर थाना मुखानी क्षेत्र से एक्टिवा होण्डा स्कूटी UK04AG-1899 व  तथा होण्डा एक्टिवा बरामद कर ली गईं।

उससे एक जोड़ी टॉप्स, सोने की एक अंगूठी बरामद कर ली गई। उसके खिलाफ मुखानी थाना क्षेत्र में चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस की टीम में हल्द्वानी कोतवाली के एसआई गौरव जोशी, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, एसओजी के कांस्टेबल संतोष  बिष्ट,चंदन नेगी, कोतवाली के कांस्टेबल अनिल टम्टा व कोतवाली के चालक

चालक प्रदीप कुमार शामिल थे। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta