सोलन: ढाबे से फोन चुराया, सीसीटीवी देख रहा था, पकड़ा गया, खरीदने वाला भी धरा - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 20, 2025

सोलन: ढाबे से फोन चुराया, सीसीटीवी देख रहा था, पकड़ा गया, खरीदने वाला भी धरा


सोलन। चार दिन पहले जाबली के एक ढाबे के गल्ले से रात के समय मोबाइल फोन चुराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने चोरी किए गए फोन के जाबली गांव के एक युवक को बेच दिया था। पुलिस ने फोन की बरामदगी के साथ उसे भी नोटिस के साथ पाबंद कर दिया है। 

सोलन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को जाबली निवासी अशोक कुमार ने पुलिस थाना धर्मपुर में तहरीर देते हुए बताया कि यह जाबली में शेन्टी नाम से ढाबा चलाता है तथा ढाबा के पीछे बने कमरा में सोता है । 16 मार्च को  रात करीब 11 बजे वह ढाबा बन्द करके अपने कमरा में सोने चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह ढाबे पर आया तो देखा कि ढाबे में रखे गल्ले से छेडछाड की गई थी।  गल्ले में रखा उसका मोबाइल फोन गायब था। चोरी हुये मोबाईल फोन की कीमत लगभग 15हजार रुपये थी। धर्मपुर पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी की फुटेज जांचने पर चोर की पहचान हो गई। मोबाइल चोर की पहचान जाबली के ही रहने वाले 34 वर्षीय प्रेम कुमार गुरंग  के रूप में हुई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।  पूछताछ में उसने बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल को जाबली गांव के रहने वाले नितिन नामक युवक को बेच दिया था। इस पर पुलिस ने जाबली के रहने वाली 26 वर्षीय नितिन कोनोटिस पर पाबन्द किया गया।उसके कब्ज़े से चोरी हुए मोबाइल फ़ोन को बरामद किया गया। गिरफतार आरोपी प्रेम कुमार गुरंग न्यायालय में पेश किया जायेगा। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta