उत्तराखंड : नशेड़ी ने मानसिक दिव्यांग युवक के निजी अंग में डाला गन्ना, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, March 8, 2025

उत्तराखंड : नशेड़ी ने मानसिक दिव्यांग युवक के निजी अंग में डाला गन्ना, मौत


रुड़की। नशा आदमी को हैवान बना देता है। यह बात बड़े बुजुर्गों से सुनने को अवश्य मिल जाती है। लेकिन उत्तराखंड के रुड़की में इसके साक्षात दर्शन हो गए। यहां के बुग्गावाला क्षेत्र में एक नशेड़ी ने गांव के ही एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के निजी अंग में गन्ना ही ठूंस दिया।  पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे  ग्रामीणों ने उसे चिकित्सालय तो पहुंचाया लेकिन डाक्टर भी उसे बचा नहीं सके। पुलिसने आरोपी नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का तीस वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवक शुक्रवार को गांव में घूम रहा था। तभी गांव निवासी प्रमोद नशे की हालत में उसे एक गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।उनको देख प्रमोद फरार हो गया। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta