रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पोखरी मोटर मार्ग पर कुंडा दानकोट गांव के पास दर्दनाक हादसे में तीन स्थानीय युवकों की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे में मारे गए तीनों युवकों के शवों को आधीरात के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया। एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें आधी रात तक मौके पर बचाव अभियान चलाती रहीं।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के पोखरी रोड पर कुंडा दानकोट गांव के पास पर एक स्कूटी के सौ मीटर गहरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी में गुनियाल गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित, कुंडा दानकोट निवासी 23 वर्षीय टीटू और बरसील गांव निवासी 27 वर्षीय संदीप सवार थे। देर रात हुए हादसे की जानकारी पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें मैके पर भेजी गईं। ये टीमें खाई में उतरी लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। तीनों युवकों ने खाई में दम तोड़ दिया था।
शवों को निकाल की आधी रात के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जहां आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment