सोलन : पुलिस ने रोहड़ू से पकड़ी चिट्टे की महिला तस्कर - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, March 8, 2025

सोलन : पुलिस ने रोहड़ू से पकड़ी चिट्टे की महिला तस्कर


सोलन। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी में रोहड़ू निवासी महिला तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला इस गिरोह की पुरानी सदस्या है और खरड़ में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 24जनवरी को कुनिहार पुलिस की टीम सुबाथू की तरफ से कुनिहार की ओर आ रही एक गाड़ी एचपी-11ए-8690 मारूति —800  को रोक कर उसकी तलाशी ली तो, गाड़ी में बैठे कुनिहार के चाकलू गांव निवासी 29 वर्षीय हिमांशु के पास से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार करते हुए उसके हवाले से मिली गाड़ी को भी सीज कर दिया। आरोपी को दिनांक 25 जनवरी को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल की गई। 

आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर  पुलिस 27/28 जनवरी को को इस मामले के मुख्य सप्लायर पंजाब के मोहाली के ढकोली स्थित आदर्श एंक्लेव निवसी 29 वर्षीय विशाल ठाकुर को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे जीरकपुर के एक होटल से करीब 123 ग्राम चिट्टे और करीब 49हजार की नकदी सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि विशाल पिछले काफी समय से चिट्टे की सप्लाई का काम  करता है ।

जांच के दौरान पाया गया कि दोनो आरोपियों के नशे के गोरख धन्धे में एक महिला भी शामिल है। जो उस दिन जीरकपुर के होटल में विशाल के साथ ही थी। उसे रात्रि होने के कारण नोटिस पर पाबंद किया गया था। बाद में जब पुलिस ने उसे जांच में शामिल करने के लिए बुलाना चाहा तो उसने अपना मोबाइल फोन स्विच आफ कर दिया। यही नहीं उसने इसी दौरान विशाल के बैंक अकाउंट से 20हजार रुपये भी निकाल लिए और अन्य साक्ष्यों को भी मिटाने लगी।  इस महिला की पहचान शिमला जिले के रोहड़ू निवासी 31 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई। इसके बाद  पुलिस उसकी लगातार तलाश करती रही कल पुलिस ने उसे रोहड़ू से गिरफ्तार कर लिया।  जांच में पाया गया कि महिला आरोपी पहले भी अन्य लोगों के साथ चिट्टा तस्करी में शामिल रही है। जिसके विरुद्ध पुलिस थाना खरड पंजाब में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला पंजीकृत है। जिसमें उसे  60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। अभी तक इस मामले में कुल 3 आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है । मामले की जांच जारी है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta