काशीपुर / हल्द्वानी। रामनगर के यूटूबर बिरजू मयाल की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। जानकारी मिल रही है कि बताया गया है कि काशीपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें सड़क पर छोड़ कर भाग गए।आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उन्हें जैसे तैसे उठाकर उन्हें काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
जिसमें कुछ लोग उन्हें उठाकर एक कार में बिठा रहे हैं। इन लोगों की बातें भी वीडियो में रिकार्ड हुई है। इनमें से एक व्यक्ति कहता सुनाई पड़ रहा है कि नेताओं के खिलाफ बोलता है यह इसी लिए मारा होगा। दूसरा व्यक्ति हां हां कहता सुनाई पड़ रहा है। अब खबर है कि उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा जा रहा है।
हालांकि मयाल पर हमले की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मामले में भूख हड़ताल जैसा आंदोलन करने वाले मयाल पर इसी दुश्मनी की वजह से हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।



No comments:
Post a Comment