होली: नैनीताल जिले में 15 की भी छुट्टी, एग्जाम जस के तस - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

होली: नैनीताल जिले में 15 की भी छुट्टी, एग्जाम जस के तस


हल्द्वानी। कुमाऊं में होली दो दिन खेले जाने की खबरों के बीच नैनीताल जिलाधिकारी ने 15 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। अब नैनीताल के खासकर हल्द्वानी में दो दिन होली का त्योहार मनाया जाएगा। पहले दिन देश के साथ हल्द्वानी होली खेलेगा और इसके अगले दिन हल्द्वानी के पहाड़ी समुदाय के लोग होली का आनंद ले सकेंगे। 

जनपद में होली (छलड़ी) का त्योहार 15 मार्च 2025 को मनाये जाने के कारण जिलाधिकारी ने मैनुएल गवर्नमेण्ट आर्ड्स के पैरा-147 में दिये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारोें का प्रयोग करते हुये जनपद के समस्त कार्यालयों, संस्थानो में (बैंक, कोषागार/उपकोषागार को छोडकर) 15 मार्च (शनिवार) को होली (छलड़ी) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि ऐसे विद्यालयों, संस्थानोे पर 15 मार्च का अवकाश लागू नही होगा, जहां पर 15 मार्च को सीबीएसई, किसी भी विभाग/आयोग की प्रतियोगी परीक्षायें व अन्य परिक्षायें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यालयों व संस्थानों में परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए सम्बन्धित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta