हिमाचल: एनआईटी हमीरपुर में छात्र ने किया सुसाइड, बरेली का था रहने वाला - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 3, 2025

हिमाचल: एनआईटी हमीरपुर में छात्र ने किया सुसाइड, बरेली का था रहने वाला



हमीरपुर। हमीरपुर के एनआईटी में एक छात्र के आत्महत्या की खबर आ रही है। मृतक यूपी के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। मुतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार एनआईटी हमीरपुर में डुअल डिग्री के अंतिम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। एनआईटी प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की। बताया गया है कि मृतक छात्र बरेली का रहने वाला थ। 

वह एनईटी में डुअल डिग्री कर रहा था। एनआईटी व पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे कर हमीरपुर बुलाया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। मामले में छानबीन की जा रही है। घटना के और विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta