सोलन।सोलन। कंडाघाट क्षेत्र कालका—शिमला हाईवे पर सुरंग के नजदीक सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की माैत की हो गई, बताया जा रहा है है कि ट्रक मालिक स्वयं ही ट्रक चला रहा था। हादसे में ट्रक में सवार दूसरे व्यक्ति को खरोंच भी नहीं आई। दोनों आपस में दोसत बताए जा रहे हैं।
बताया गया है कि ट्रक ठियोग सेब लोड करके से फरीदाबाद जा रहा था। अनियंत्रित ट्रक एचपी HP63सी-1375 पहले क्रेश बैरियर से टकराया, उसके बाद सड़क के साथ बनी नाली में पलट गया।
हादसे की सूचना पर कंडाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी वीर सिंह नेगी ने टीम के साथ ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन इनमें से एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के नाम ओम प्रकाश बताया गया है। वह ठियोग के सरून क्षेत्र के नागोधार गांव का रहने वाला था। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। फिलहाल ट्रक सवार दूसरे व्यक्ति को हादसे में खरोंच भी नहीं आने की जानकारी है। उसकी पहचान ठियोग के नरेंद्र के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment