लालकुआं : नशे के इंजेक्शनों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, चरस व शराब के साथ दो दबोचे - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

लालकुआं : नशे के इंजेक्शनों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, चरस व शराब के साथ दो दबोचे



लालकुआं। पुलिस व एसओजी की टीम ने बरेली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस से नशीले दवाइयों के पांच तस्करों को 340 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से चार पर इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाल दिनेश सिंह र्फत्याल व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने लालकुआं के सुभाष नगर बैरियर पर बरेली की ओार से आ रही रोडवेज बस यूके-06पीए-1371 को रोक कर तलाशी ली। बस 5 तस्करों से अलग-अलग Buprenorphin के 170 व Avil के 170 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। दोनों ही दवाइयां भारत में प्रतिबंधित है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन इंजेक्शनों को बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रिच्छा निवासी रिहान नामक व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी में ला रहे थे। जिन्हें हल्द्वानी के युवाओं को बेचा जाना था।

पुलिस ने वनभूलपुरा के लाइननंबर 14 में कस्बान मस्जिद के पीछे रहे वाले मोहम्मद शाहबाज, लाइन नंबर 17 निवासी रिजवान अंसारी,रईस गद्दार निवासी मोहम्मद साहिल, गली नंबर 17 निवासी फैजान मलिक,इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद शमी को गिरफ्तार किया।

मोहम्मद शमी पर इससे पहले एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमा दर्ज हैं। शाहबाज, रिजवान व साहिल पर एनडीपीएस एक्ट के दो दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। टीम में लालकुआं थाने के एसआई शंकर नयाल, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, ललित कुमार, कांस्टेबल चंद्रशेखर, अनिल शर्मा,चंदन नेगी, संतोष बिष्ट, राजेश बिष्ट व अरविंद बिष्ट शामिल थे।



दूसरी घटना में लालकुआं पुलिस ने जमानत पर जेल से छूटे एक युवक को स्कूटी पर चरस की तस्करी करते दबोच लिया। उसके पास से 257 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी स्कूटी जब्त कर के उसे जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता स्थित कार्की फास्ट फूड के पास से  कल शाम को पुलिस ने स्कूटी पर चरस लेकर जा रहे  राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी स्कूटी में छिपा कर रखी गई 257 ग्राम चरस बरामद हुई। राजेन्द्र बोरा उर्फ राजू पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया था। पूछताछ में उसने बताया कि चरस बागेश्वर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है। 42 वर्षीय बोरा बिंदुखत्ता के गांधी नगर का रहने वाला है। उस पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम केतहत तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, वीरेंद्र रौतेला, अशोक कंबोज व दयाल नाथ शमिल थे। 


तीसरी घटना में कालाढूंगी पुलिस ने हनुमान मन्दिर कालाढूंगी से चैकिंग के दौरान विदरामपुर चकलुवा निवासी रघुनाथ को 78 पाउच  कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रीतम सिंह,मनोज द्विवेदी व मिथुन कुमार शामिल थे। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta