लो कल्लो बात : शादी का निमंत्रण नहीं दिया तो पड़ोसी ने दूल्हे के पिता को मारी गोली, गंभीर - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 20, 2025

लो कल्लो बात : शादी का निमंत्रण नहीं दिया तो पड़ोसी ने दूल्हे के पिता को मारी गोली, गंभीर


गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में शादी का निमंत्रण ना देने पर बौखलाए पड़ोसी ने घर में घुसकर दूल्हे के पिता को गोली मार दी। गनीमत रही कि 

गोली दूल्हें के पिता के हाथ में लगी। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। 

मूलरूप से बागपत के रहने वाले सोनू परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में रहते हैं। सोनू के अनुसार 23 मार्च को उनके बेटे दीपांशु की शादी होनी है। पड़ोस में रहने वाले वंश और उसका दोस्त गुरुवार को उनके घर आए। शादी का निमंत्रण ना देने को लेकर झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान वंश ने हथियार निकाला और सोनू की तरफ फायरिंग कर दी। गोली सोनू के हाथ में लगी।

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta