अल्मोड़ा में रिसॉर्ट गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ धरा - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 26, 2025

अल्मोड़ा में रिसॉर्ट गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ धरा


अल्मोड़ा। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के सख्त निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में मंगलवार रात लमगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 738 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 1.47 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना लमगड़ा थाना क्षेत्र के शहरफाटक तिराहे की है। पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध हेमंत कुमार नामक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 738 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि हेमंत मुक्तेश्वर का निवासी है और वहां एक रिसॉर्ट में गार्ड की नौकरी करता है। उसने कबूल किया कि वह घर पर चरस तैयार करता था और इसे अल्मोड़ा में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।

लमगड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हेमंत से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने में जुट गई है। इस ऑपरेशन में लमगड़ा थाना प्रभारी राहुल राठी के नेतृत्व वाली टीम शामिल थी, जिसमें उप-निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल दीवान सिंह बोरा, केशव भौंत और विनोद कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta