हल्द्वानी: मंदिर में पूजा करने के दौरान झुलसी वृद्धा, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 26, 2025

हल्द्वानी: मंदिर में पूजा करने के दौरान झुलसी वृद्धा, मौत


हल्द्वानी। शक्तिफार्म सितारगंज निवासी एक वृद्धा घर में बने मंदिर में पूजा करने के दौरान दीये से लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। 

पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर तीन निवासी 95 वर्षीय आशालता मंडल रोज की तरह 24 मार्च को घर में ही पूजा कर रही थीं। तभी दीये की ज्योत से उनकी साड़ी में आग सुलग गई। 

देखते ही देखते आग फैल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में सोमवार को एसटीएच लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta