नहीं रहे घन्ना भाई, उत्तराखंड के कलाप्रेमियों में शोक की लहर - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

नहीं रहे घन्ना भाई, उत्तराखंड के कलाप्रेमियों में शोक की लहर


देहरादून। उत्तराखंड की खिलंदड़ हंसी के सूत्रधार घनानंद ऊफ घन्ना भाई अब हमारे बीच नहीं रहे।वे पिछले चार दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे सांें ले रहे थे।  डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे।

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta