नेशनल गेम्स : कयाकिंग में उत्तराखंड के प्रभात बने नए किंग - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

नेशनल गेम्स : कयाकिंग में उत्तराखंड के प्रभात बने नए किंग


देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी बांध की झील में आयोजित कयाकिंग 1000 मीटर हीट कैटेगरी में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। इस बीच 1000 मीटर कैनोइंग हीट में सेना को स्वर्ण पदक जीत लिया है।

राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने कल सोमवार को भी पदकों का सिलसिला जारी रहा। राज्य को दो स्वर्ण सहित 10 पदक मिले हैं। जिससे पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक हैं।

3000 मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने रजत पदक जीता। 

मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम स्पर्धा में भागीरथी रावत, आरना चौहान और श्रद्धा जोशी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप रावत ने रजत पदक हासिल किया।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta