देहरादून। उत्तराखंडी रंगमंच, फिल्म और हास्य—व्यंग्य की दुनिया के सशक्त हस्ताक्षर घनानंद ऊर्फ घन्ना भाई की तबीयत नासाज है। वे पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे सांसें ले रहे हैं। क्रिटिकेयर यूनिट में एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। महंत इंद्रेश चिकित्सालय के श्री महंत ने उनको बेहतर से बेहतर उपचार देने के लिए चिकित्सालय प्रबंधन को निर्देशदिए हैं।
बताया गया है कि घन्ना भाई को पहले पेस मेकर लगाया गया था। उनको हृदय संबंधी दिक्कत तो काबू कर ली गई थी लेकिन बाद में उन्हें दूसरी बीमारी के श्रीमहंत इंद्रेश चिकित्सालय ले जाया गया। उन्हें रक्त दिया गया। उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। श्रीमहंत इंद्रेश ने चिकित्सालय प्रबंधन को घन्ना भाई के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
उनके अस्वस्थ् होने की सूचना ने उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment