रानीपोखरी: फिर दर्ज हुई शांतिनगर में महिला के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

रानीपोखरी: फिर दर्ज हुई शांतिनगर में महिला के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत



रानीपोखरी। यहां के शांतिनगर क्षेत्र में जमीन के प्लॉट पर कब्जे का एक और मामला सामने आया है। प्लॉट के स्वामियों ने रानीपोखरी पुलिस थाने में दी गई तहरीर में एक महिला सहित एक दर्जन अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

देहरादून के एसएसपी के नाम ​लिखी गई शिकायत में रानीपोखरी के राजेंद्र सिंह भंडारी व देहरादून निवासी हिमांशु रतूड़ी ने बताया है कि  उन्होंने 2.59 हेक्टेयर का एक भूखण्ड  ज्योति बंसल से खरीदा था। यह जमीन उनके नाम राजस्व विभाग में अंकित है। 

शिकायत में कहा गया है कि उनकी भूमि से कुछ दूरी पर पर तारा देवी पत्नी कमल स्वरूप का परिवार निवास करता है। 23 जनवरी को तारा देवी ने उनकी भूमि पर जबरन टीन शेड बनाकर एक छोटे भाग पर कब्जा कर  लिया। 

जब  उन्होंने तारा देवी को ऐसा करने से मना किया तो उसने अपने साथ 10-12 कुछ आपराधिक किस्म के दिखने वाले पुरुषों व महिलाओं को धारदार हथियारों व डंडों के साथ उनकी ही भूमि पर खड़े कर दिये। जब उन्होंने तारा देवी को टीन शेड का निर्माण करने के लिए रोका तो उसने अपने साथियों ने साथ उन पर ही जानलेवा हमला कर दिया। उन पर पथराव भी किया गया। जैसे तैसे भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

 शिकायत में कहा गया है कि  तारा देवी एक आपराधिक किस्म की महिला है जो कि एक गिरोह बनाकर के लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करती है और उनसे अवैध रूप से धन वसूली करती है । शिकायती पत्र में कहा गया है कि तारा देवी किसी भी भूमि को अपनी बताकर भोले भाले लोगों को वह जमीन बेच देती है, फिर लोग भूमि पर कब्जे के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ।  

उन्होंने कहा है कि जब भी  वे तारा देवी से बात करने की कोशिश करते हैं तो वह वह उन्हें एससी/एसटी एक्ट के साथ साथ अन्य संगीन धाराओं मे फंसाने की धमकी देती है। महिला कहती है कि उसकी बड़े बड़े लोगों से जान पहचान है कोई उसका कुछ नहीं बिगाड सकता। 

इस शिकायत पर रानीपोखरी पुलिस ने तारादेवी, उसके पति कमल स्वरूप व एक दर्जन के लगभग अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta