हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के एक बस चालक को पुलिस ने शराब के नशे में बस चलाते हुए अरेस्ट किया है। बस को सीज कर दिया गया है। उधर भेटियापड़ाव क्षेत्र में हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए सवारियों को लेकर निकले बोलेरो चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। उसके वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
नैनीताल पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूकता अभियान के तहत चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने रविवार को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK07 PA 5111 के चालक चंदन को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। हल्द्वानी डिपो की यह बस यह बस दिल्ली —आनंद विहार के लिए रवाना हुई थी।
दूसरी ओर भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान UK02TA2313 बोलेरो टैक्सी के चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।


No comments:
Post a Comment