डीजे पर डांस कर रही थी दुल्हन की ताई और तभी मौत ने मार दिया झपट्टा - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

डीजे पर डांस कर रही थी दुल्हन की ताई और तभी मौत ने मार दिया झपट्टा


आगरा। यहां के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के टीकरी गांव में भतीजी की शादी में डीजे पर डांस कर रही ताई की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन की ताई की अचानक मौत के कारण विवाह समारोह में मातम पसर गया। जैसे तैसे विवाह की बाकी रस्में अदा कर बारात की विदाई की गई। घटना से पूर्व वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। 

मिल रही जानकारी के अनुसार टीकरी निवासी सुखबीर सिंह की बेटी की बारात शनिवार को आई थी। विवाह की रस्मों व प्रीतिभोज के लिए गांव दूरा स्थित बांके बिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम को बुक किया गया था। बारात की अगवानी, दावत एवं मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से की गई। वरमाला के बाद अधिकांश बाराती दावत के खाकर वापस जा चुके थे। घटना के वक्त स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था और कुछ महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं।

दुल्हन की ताई 45 वर्षीय राम धकेली डीजे पर डांस कर रही थीं। डांस करते-करते सीने में तेज दर्द होने पर राम धकेली सीना पड़कर डीजे के पास अचेत हो गईं। घटना से डांस करने वालों  और वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता को भरतपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद बाकी की रस्में जैसे तैसे निभाई गईं और बारात को दुल्हन के साथ विदा किया गया। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta