हल्द्वानी: एक्शन में कप्तान साब : अब टीपीनगर पुलिस चौकी का एएसआई सस्पेंड - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

हल्द्वानी: एक्शन में कप्तान साब : अब टीपीनगर पुलिस चौकी का एएसआई सस्पेंड


हल्द्वानी। नैनीताल के एसएसपी इन दिनों एक्शन में है। आज दिन में ही उन्होंने भीमताल थाने के एसआई को निलंबित किया था। अब  शाम को टीपी नगर पुलिस पुलिस चौकी के एक एएसआई को निलंबित कर दिया है। आरोप लग रहे थे कि उन्होंने दुर्घटना के एक मामले में शिकायत पर गौर नहीं किया और मामला दर्ज ही नहीं किया। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच में एएसआई राजेंद्र मेहरा को कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया और उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही एसएसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

गौरबलब है कि हल्द्वानी निवासी दिलीप सिंह अधिकारी ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे के साथ घटित दुर्घटना की शिकायत प्रार्थना पत्र पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और मुकदमा दर्ज ही नहीं किया गया।

एसएसपी ने इस मामले में प्रारंभिक जांच करवाई और मामले में अपर उप निरिक्षक राजेन्द्र मेहरा की लापरवाही सामने आ गई। एसएसपी ने उन्हें त्वरित प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 

उन्होंने इस मामले में तत्कालीन थाना व चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। 

एसएसपी ने जनपद के अन्य सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे थाने में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनतापूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करें, उनके द्वारा दी गई शिकायतों पर किसी भी प्रकार का टालमटोल न करते हुए, त्वरित कार्रवाई की जाए और मामलों में एफआईआर दर्ज की जाएं।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी शिकायतकर्ता के मामले में लापरवाही या विलंब नहीं किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta