सोलन ब्रेकिंग : जटोली मंदिर में चाकू की नोक पर महिलाओं को लूटने वाला गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

सोलन ब्रेकिंग : जटोली मंदिर में चाकू की नोक पर महिलाओं को लूटने वाला गिरफ्तार


सोलन। जटोली मंदिर में अपने मुंहबोली बहन व चार साल की बेटी के साथ जा रही महिला को चाकू दिखाकर लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार घटना 5 फरवरी की है। जब सपरून बस स्टॉप के नजदीक रहने वाली मोनिका अपनी चार साल की बेटी व मुंहबोली बहन के साथ जटोली मंदिर में भगवान के दर्शन  को जा रही थी। जब वे तीनों सीढ़ियां चढ़ते हुए लगभग डेढ बजे मध्य में पहुंचे और थक कर एक किनारे बैठ गए। तो नजदीक ही काले रंग की पट्टी से मुंह छिपा कर बैठा एक शख्स उनके पास आया और चाकू दिखा कर उनसे 3 हजार सात सौ रुपये लूट लिए। इसी बीच ऊपर से आती हुई दो लड़कियां दिखाई दीं, जिसके बाद वह व्यक्ति वहां से झाड़ियों की तरफ भाग गया । 

पुलिस ने सदर थाने में  मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने तमाम तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया और आरोपी युवक की शिनाख्त कर ली। बुधवार जटोली क्षेत्र के शमलोग गांव निवासी 33 वर्षीय शबीर को कोठों के ऊपर के जंगल से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि शबीर शराब पीने का आदी है। उसने गिरफ्तारी के वक्त भी शराब पी रखी थी। उसने बताया कि उस दिन उसके पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं थे। इसीलिए उसने महिलाओं को लूटा।  एसपी के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है । मामले में जाँच जारी है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta