बागेश्वर। स्कूल में चल रही पीटीए में दो शिक्षक नशे की हालत में पहुंचे। ग्रामीणों ने इसका वीडियोबाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा और हो गए दोनों नशेबाज शिक्षक निलंबित। अब उन पर विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। मामला हाम्टी कापड़ी गांव के जूनियर हाईस्कूल बिरुवा बिलौना का है।
यहां सोमवार को पीटीए का अयोजन किया गया था। जिसमें सभी अध्यापकों व शिक्षक आपस में विद्वालय के उत्थान के लिए विचार विमर्श कर रहे थे। ऐसे में दो अध्यापकों पर लोगों की नजर पड़ी दानों नशे की हालत में लग रहे थे। ग्रामीणों ने जब पता किया तो मालूम हुआ कि दोनों अध्यापक अक्सर इसी हालत में स्कूल पहुंचते हैं। फिर क्या था ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनायाऔर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जिलाधिकारी आशीष भटगांई की नजर तक भी जा पहुंचा। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों अध्यापकों को निलंबित करने के आदेश देते हुए मामले की जांच बिठा दी।
निलंबित अध्यापकों के नाम धीरज कुमार और महेश गुरुरानी बताए गए हैं। डीएम ने कहा कि यह गंभीर मामला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपी शिक्षकों के खून की जांच के लिए सैंपल भी भरवाए।


No comments:
Post a Comment