बद्दी । सीनियर स्टेट कबड्डी के लिए चुनी गई हिमाचल प्रदेश की टीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश ओर देश को अव्बल दर्जे के कबड्डी खिलाड़ी देने वाले नालागढ़ हल्के में सलेक्ट की गई कबड्डी टीम की खिलाफत शुरू हो गई है। खेल प्रेमियों का आरोप है के पिछले लंबे समय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि सिफारिशी खिलाड़ियों को टीम में जगह देकर मेहनती खिलाड़ियों का अपमान किया गया है।
खेल प्रेमियों ने सीधे सीधे सलेक्टर कमेटी पर आरोप लगाया के कमेटी ने सिफारशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जो कि सरासर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ धोखा है।
इतना ही नहीं भारी संख्या में एकत्रित हुए खेल प्रेमियों ने एसडीएम नालागढ़ कार्यालय तक रोष रैली निकाली ओर सलेक्टर कमेटी तथा अर्जुन अवार्डी रहे कबड्डी प्लेयर व सलेक्टर कमेटी के अजय ठाकुर के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
खेल प्रेमी निन्दू ठाकुर ने कहा के प्रदेश को चुनी गई स्टेट कबड्डी टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिनका परफार्मेंस जीरो है। मेन टीम में 4-5 खिलाड़ी सिफारशी चुने गए हैं जो कभी टीम को जीत नहीं दिला सकते।
निन्दू ठाकुर ने कहा के पिछले 2 वर्षों से प्रदेश के लगभग सभी कबड्डी टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4-5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है जो के सरासर गलत ओर मेहनती खिलाड़ियों के साथ धोखा है। उन्होंने सलेक्टर कमेटी ओर अजय ठाकुर पर सीधा सीधा आरोप लगाया के उन्होंने सिफारशी खिलाड़ियों का चयन टीम में किया।
इस दौरान खेल प्रेमियों ने एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार व खेल मंत्रालय से मांग उठाई है के इस स्टेट लेबल कबड्डी टीम को भंग करके नए सिरे से टीम का चुनाव कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व काबलियत रखने वाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया जाए। अगर सरकार ने इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।


No comments:
Post a Comment