उत्तराखंड : यहां का चकबंदी कानूनगो दो हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

उत्तराखंड : यहां का चकबंदी कानूनगो दो हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


रुड़की। एक जमीनी विवाद में रिपोर्ट लगाने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कानून गो पीड़ित से  पहले ही उक्त फाइलों पर रिपोर्ट लगाने की एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत ले चुका था। 

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसके गांव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लड़कियों की विरासत में आयी हुयी कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं।

 जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोबस्त चकबन्दी अधिकारी रुड़की में बाद दाखिल किया है। पूर्व में उक्त फाईलों में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल में 4000 रुपये लिये थे। जमीन के बंटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने हेतू अपनी आख्या लगाने के लिए पुनः चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल द्वारा 2 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता हैं तथा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चाहता है।

इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज  चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रुड़की के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डा. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta