रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के करीब 3 किमी दूर कोटेश्वर में एक युवक ने अलकनंदा में छलांग लगा दी। आपदा प्रबंधन के साथ ही पुलिस टीम नदी में युवक की खोज कर रही है।
आपदा प्रबधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11:32 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कोटेश्वर मंदिर के समीप एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है। त्वरित डीडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जबकि डीडीआरएफ की टीम के साथ ही पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 36 वर्षीय रमेश पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम क्यूडी (काण्डई) जनपद रुद्रप्रयाग की खोजबीन जारी है। युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।


No comments:
Post a Comment