हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लौट रही मासूम से कार चालक ने दिनदहाड़े छेड़छाड़ कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बच्ची मां व चाची के संग कार से हल्द्वानी की ओर आ रही थी।
बेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने रास्ते में ही टैक्सी रूकवाई और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने कार को पकड़कर सीज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
उसने विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो की धारा में प्राथमिकी कर ली गई है।


No comments:
Post a Comment