![]() |
| प्रतीक चित्र |
देहरादून। देहरादून के मैक्स चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एक दो साल आठ महीने का मासूम को सुनने की क्षमता प्रदान की है। बच्चा जन्म से ही बधिर था। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बच्चे की सफलता पूर्वक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की गई है।
यह जटिल सर्जरी ईएनटी की कंसल्टेंट डा. इरम खान की अगुवाई में टीम ने की। गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता कर डा. इरम खान ने बताया कि दिसंबर 2024 में यह बच्चा अस्पताल आया था। जांच में पता चला कि उसके कान (कॉक्लियर) में जन्मजात विकृति थी। यह असामान्यता भ्रूण के विकास के दौरान गर्भ में ही होती है।
यह सर्जरी आदर्श रूप से पांच साल की उम्र से पहले कर लेनी चाहिए। इस सर्जरी से मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उन्हें संवाद करने और समाज से जुड़ने में मदद करती है।


No comments:
Post a Comment