उत्तराखंड : देहरादून रेलवे स्टेशन से दबोचा अपहरणकर्ता, नाबालिगा मुक्त - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

उत्तराखंड : देहरादून रेलवे स्टेशन से दबोचा अपहरणकर्ता, नाबालिगा मुक्त


पौड़ी।
नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को थलीसैंण पुलिस ने  देहरादून के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिगा को भी सकुशल मुक्त करा लिया। 

दर असल 2 फरवरी को अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पौढ़ी के थाना थलीसैंण थाने में तहरीर सौंपी थी कि उनकी 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी का करण उर्फ राहुल अग्रवाल नामक युवक ने अपहरण कर लिया है।पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी का सुराग लगाना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक के देहरादून में होने की जाकारी हासिल कर ली। आज उसे देहरादून रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की तैयारी में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पौड़ी के कल्जीखाल क्षेत्र की पट्टी मनियारस्यूं स्थित गांव बेडगांव निवासी 28 वर्षीय करण उर्फ राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से अपहृत किशोरी को भी सकुशल  बरामद कर लिया है।

पूछताछ में बालिका ने आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta