देहरादून ब्रेकिंग : चकराता रोड सुद्धोवाला शराब डिपार्टमेंटल स्टोर का लाइसेंस रद्द - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 11, 2025

देहरादून ब्रेकिंग : चकराता रोड सुद्धोवाला शराब डिपार्टमेंटल स्टोर का लाइसेंस रद्द


देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आज चकराता रोड सुद्धोवाला स्थित  विदेशी मदिरा व वाइन के फुटकर विक्री के लिए खोले गए डिपार्टमेन्टल स्टोर Your Daily Basket Departmental Store का लाइसेंस निरस्त कर दिया। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने न्यायालय के निर्देशानुसार ग्राम सुद्धोवाला के समीप वाईन शॉप को बन्द किये जाने की सुनवाई के सम्बन्ध में पक्ष एवं विपक्ष दोनों को सुना। ग्रामीणों का कहना था कि इसके आसपास है शिक्षण संस्थान हैं। डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब की दुकान होने से इससे छात्र —छात्राए प्रभावित हो रहें तथा आसपास के लोग भी परेशान हैं। इस प्रकरण में स्थानीय लोग महिला, बुजुर्ग लम्बे समय से धरने पर थे, डीएम के इस सख्त निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी है। सुनवाई में स्वीकृत स्थान एवं वर्तमान परिस्थिति में विचलन की भी बात आई थी।



ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए वाईनशाप की अनुमति चकराता रोड के नाम पर ली गई है जबकि दुकान चकराता रोड पर न होकर अन्दर भाउवाला रोड पर है, ग्रामीणों ने मानकों के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए झूठे मुकदमे में फसाने की आशंका जताई। वहीं दूसरे पक्ष अपनी सफाई देते हुए बताया था कि उसने समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए लाईसेंस प्राप्त किया है। उनका कहना था कि जहां पर डिपार्टमेंटल स्टोर है वह सम्पति कमिर्शियल है तथा एमडीडीए से स्वीकृत है।



आज जिलाधिकारी ने अपने निर्णय में उक्त दुकान का शराब की फुटकर बिक्री के लिए दिया गया लाइसेंस निरस्त कर दिया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta