अल्मोड़ा। देघाट थाना पुलिस ने पिकअप व बलैनो वाहन में आठ कट्टों में भरकर लाई जा रहे एक कुंतल 16 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर भतरौजखान पुलिस ने बिना नंबर वाली आल्टो कार से 24 किलोग्राम से ज्यादा गांजे के साथ मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत 35 लाख से ज्यादा आंकी गई है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीमों को दस हजार रुपये पुरस्कार का ऐलान किया है।
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि नशे के विरुद्ध उठाये जा रहे कड़े एक्शन का परिणाम दिखाई देने लगा है। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया है। जबकि 40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज यानी मंगलवार को तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गाँव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यूके01-सीए-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 06 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या यूके20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 02 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। दोनों वाहनों को सीज किया गया।
उनके अनुसार कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी इग्निस कार से रेकी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की गाड़ी आती देख भाग गये। वे बरामद गांजे को हम सीम गांव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
उन्होंने बताया कि पकड़ा गया पहला आरोपी देघाट पुलिस थाना क्षेत्र के नीबूगैर का रहने वाला 29 वर्षीय सुन्दर सिंह है। जबकि दूसरे की पहचान देघाट क्षेत्र के ही नहलगैर निवासी 25 वर्षीय खीम सिंह के रूप में हुई है। उनसे बरामद गांजे की बाजार में कीमत 29 लाख 8 हजार 950 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में देघाट के एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, हेडकांस्टेबल अमित कुमार, करुण मिश्रा,एसओजी के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी के कांस्टेबल परवेज अली, व देघाट थाने के चालक नीरज सिंह बिष्ट शामिल थे।
एसएसपी ने बताया कि दूसरी ओर थाना भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट अल्टो कार चालक निक्कू के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। वाहन को सीज किया गया। इस नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी की जा रही हैं।
भतरौंजखान पुलिस ने गांजे के साथ मुरादाबाद के पाकवाड़ा क्षेत्र के मोहम्मदपुर ध्यानसिंह निवासी 21 वर्षीय निक्कू को गिरफ्तार किया है। यहां से बरामद गांजे की कीमम 6लाख 02 दो 375 रुपये आंकी गई है।
पुलिस की टीम में भतरौजखान थाने के अवर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेडकांस्टेबल प्रकाश सिंह, नारायण सिंह,आनन्द बल्लभ त्रिपाठी आदि शामिल थे।
पत्रकार वार्ता में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी मौजूद थे। एसएसपी ने गांजा पकड़ने वाली टीम को 10हजार रुपये का पुरस्कार दिया देने की घोषणा की है।




No comments:
Post a Comment