सोलन। मकान के साथ निर्माणाधीन डंगे से इस्तमाल होने वाली लोहे की प्लेटें चुराने के तीन आरोपी कुनिहार पुलिस ने दबोच लिए हैं। इनमें से एक के खिलाफ खिलाफ जिले में चोरी के कम से कम पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे पर भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गतवर्ष 19 दिसंबर को कुनिहार थाने में पट्टा बरौरी क्षेत्र के जाडली गांव निवासी हाश्मदीन रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मकान के साथ डंगा लगवा रहे हैं। जहां पर उन्होंने 17 दिसंबर को शटरिंग की 9 लोहे की प्लेटें लगा रखी थी ।
अगले दिन प्रातः जब वे मौके पर गए तो उपरोक्त शटरिंग की प्लेटें मौजूद नहीं थी। चोरी हुई शटरिंग की प्लेटों की कीमत लगभग 22हजार रुपये आंकी गई। जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच दौरान चोरी हुई सम्पत्ति एवं आरोपी की तलाश पुलिस थाना कुनिहार की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से सात फरवरी को उक्त मामले में संलिप्त एक आरोपी डुमैहर के सुणी जघाणा गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश उर्फ बटू को अर्की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी ने बताया कि इस वारदात में इसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। इस जानकारी पर थाना कुनिहार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों सुणी जघाणा निवासी 32वर्षीय अमन व कुनिहार के हाटकोट निवासी 33 वर्षीय भानू को आज गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी राकेश उर्फ बंटु व अमन पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं जिनमें आरोपी राकेश उर्फ बंटू के विरुद्ध जिला सोलन के भिन्न -2 थानों में 5 मामले दर्ज हैं। जिनमें 4 मामले चोरी के व 1 मामला गिरफ्तारी के कार्य में बाधा डालने का दर्ज है। उक्त दर्ज मामलों में 2 मामले कसौली थाने में, एक-एक मामला थाना दाडलाघाट, कंडाघाट व अर्की का है तथा आरोपी अमन के विरुद्ध पुलिस थाना सायरी में रास्ता रोकने व उकसाने का दर्ज है।


No comments:
Post a Comment