देहरादून। गुजरात हईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के दो आईफोन चुराने के आरोपी को दून पुलिस ने पकड़ लिया है। चुराए गए दोनों फोन उससे बरामद कर लिए गए हैं। ये मोबाइल उसने मसूरी रोड स्थित एक वैंक्विट हाल से उस समय चुराए जब गुजरात की चीफ जस्टिस समारोह में शिरकत करने गई थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार मूलचंद त्यागी ने थाना राजपुर पर शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बतया था कि मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन वेडिंग पॉइंट में एक शादी समारोह के दौरान गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल के दो आईफोन चुरा लिए गए। मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और देहरादून के एसएसपी ने थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं एसओजी की अलग अलग टीमों का गइित कर मामले की खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सर्विलांस के माध्यम से घटनास्थल के आस पास का डेटा संकलित किया गया एवं मैनुअल पुलिसिंग करते हुये पूर्व में चोरी की घटना में प्रकाश में आये गिरोह एवं उनके सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी। साथ ही चोरी के अभियोगों में जेल से छूटे अभियुक्तों के भी सत्यापन की कार्रवाई की गई।
इसी बीच पुलिस टीम को सर्विलांस के आधार पर चोरी किये गये 1 मोबाइल फोन की ग्राम बरसाम थाना अंचल सिमरी बखत्यारपुर जिला सहरसा बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर पुलिस की एक टीम बिहार के लिये रवाना किया गया। सर्विलान्स की मदद से बिहार में खलील नामक व्यक्ति से चोरी किये गए दोनो मोबाइल फ़ोन बरामद किये गए, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा घण्टाघर देहरादून में एक व्यक्ति से राह चलते मोबाइल फोनों को खरीदा था। जिसकी फोटो उसके द्वारा खींच ली गयी थी। जिस पर संदिग्ध की फ़ोटो प्राप्त करते हुए टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर दून ट्रैफल गॉड से बीमा विहार रोड के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गोविंद साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त गोविंद साहू ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में चक्कूवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है । वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल व लैपटॉप आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी व्वॉय का काम करता था। वर्तमान में रैपीडो में काम कर रहा था। 26 जनवरी के वह किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहाँ सवारी छोड़ने के पश्चात उसने वेडिंग पॉइंट में काफी भीड़ भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उन्हे घण्टाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजपुरा पीडी भट्ट,एसआई संदीप कुमार, प्रवेश रावत,
कांस्टेबल सतेन्द्र के अलावा एसओजी के एसआई कुंदन राम, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल मनोज व आशीष शामिल थे।


No comments:
Post a Comment