चंपावत। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक बारात का वाहन खाई में पलटने से दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा लोहाघाट के गुमदेश स्थित पुल्ला क्षेत्र के बिल्देधार गांव के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन एक बारात में शामिल था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की जानकारी पर दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गया है।


No comments:
Post a Comment