नेशनल गेम्स: दो स्वर्ण पदकों के साथ उत्तराखंड के पदोंकी संख्या हुई 77 - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 10, 2025

नेशनल गेम्स: दो स्वर्ण पदकों के साथ उत्तराखंड के पदोंकी संख्या हुई 77


देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में 3000 मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने रजत पदक जीत लिया है।

राष्ट्रीय खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड ने सोमवार को भी पदकों का क्रम जारी रखा। राज्य को आज दो स्वर्ण सहित 10 पदक मिले हैं। जिससे पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक हैं।

3000 मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने रजत पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम स्पर्धा में भागीरथी रावत, आरना चौहान और श्रद्धा जोशी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप रावत ने रजत पदक हासिल किया।

जबकि जूडो पुरुष वर्ग 66 किलोग्राम वर्ग में आयुष मावड़ी, लॉन टेनिस महिला डबल वर्ग में दिया चौधरी व जया कपूर, मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भागीरथी रावत, इसी प्रतियोगिता की पुरुष टीम स्पर्धा में कनिष्क जोशी, अंश बिष्ट व सूर्या पटेल और साइकिलिंग में सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक जीता।

उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

दूसरी ओर उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमें राष्ट्रीय खेलों की बीच कबड्डी स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों टीमों ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम हरियाणा और पुरुष वर्ग में राजस्थान के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेगी। 

सोमवार को शिवपुर में गंगा नदी के तट पर बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ लीग मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 50-37 के अंतर से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 58- 17 से हराया। तीसरा मुकाबला दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की टीम के मध्य हुआ, जिसमें हिमाचल ने दिल्ली को 60-34 से हराया। 

चौथे मैच में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 59- 28 से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 42-39 से शिकस्त दी। 

दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मध्य हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने हिमाचल को 52-29 से हराया। तीसरे मैच में राजस्थान ने कर्नाटक को 53-38 से हराया। चौथे मैच हरियाणा और आंध्र प्रदेश के मध्य 32-32 स्कोर पर ड्रा रहा।

आज इन टीमों के मध्य होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले

मंगलवार को महिला वर्ग में हिमाचल और कर्नाटक, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। वहीं, पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक, हरियाणा और हिमाचल, राजस्थान और उत्तराखंड के मध्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta