![]() |
| फाइल फोटो |
सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल पुलिस में 1226 पदों के पुरुष एवं महिला आरिक्षियों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में आज जिला सोलन के पुलिस ग्राउंड में कुल 1100 महिला अभ्यथियों को शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था।
जिनमे से 714 महिला अभ्यथियों ने भाग लिया, उक्त महिला उम्मीवारों में से 656 महिला उम्मीदवार शारीरिक मापदंड पास करने में सफल रही, जिनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा की जानी थीं परन्तु खराब मौसम व बारिश के कारण उक्त महिला उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो सकी, जिस कारण जिला रिक्रूटमेंट कमेटी ने तय किया कि अब यह परीक्षा सात मार्च को आयोजित की जाएगी।
ग्राउंड टेस्ट में आज शारीरिक माप दंड में पास हुई महिला उम्मीदवारों को ही शामिल किया जाएगा। जो महिला उम्मीदवार आज की शारीरिक माप दंड परीक्षा में शामिल नहीं हुई हैं, उन्हें 7 मार्च को उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिलनहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन महिला उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया P.S.T. & P.E.T. कल यानी 28 फरवरी को होनी थी। उस प्रकिया को भी खराब मौसम के कारण स्थगित किया गया है, जिसकी आगामी तिथि 7 मार्च घोषित कर दी गई है।


No comments:
Post a Comment