सोलन। कंडाघाट थाना क्षेत्र के घाली गांव निवासी 62 वर्षीय ग्रामीण की ढांक से गिर जाने के कारण मौत हो गई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और हर रोज की तरह घासनी में घास लेने के लिए गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कवा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना कण्डाघाट को सूचना मिली कि एक उमा दत नामक व्यक्ति को गिरने के कारण उपचार हेतू अस्पताल लाया गया है जिसकी मृत्यु हो चुकी है। इस सूचना पर पुलिस थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची व शव के साथ उपस्थित परिजनों से पूछताछ के साथ उसका पंचनामा किया।
मृतक की शिनाख्त घाली गांव निवासी 62 वर्षीय उमादत के रूप में हुई। परिजनोंं ने पुलिस को बताया कि उमादत्त हर रोज की तरह बुधवार को भी घासनी में घास लेने के लिये गया हुआ था, परन्तु जब वह दोपहर तक घास लेकर वापिस घर न आया तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए गये। परिजनों को उमादत्त ढांक से नीचे में गिरा मिला।
उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिसे उसके परिजन उसे उपचार हेतू तुरन्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाये। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मृतक दिमागी तौर पर भी अस्वस्थ रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।


No comments:
Post a Comment