सोलन: बाइक चोरी में शिलाई निवासी युवक गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 22, 2025

सोलन: बाइक चोरी में शिलाई निवासी युवक गिरफ्तार


सोलन। सेंटा रोजा होटल के सामने खड़ी बाइक को उड़ा ले जाने के मामले में पुलिस ने सिरमौर के शिलाई निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

सोलन पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शामति निवासी  जतिन कुमार निवासी ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी 2 जनवरी की रात को  उसने अपनी मोटर साईकिल एचपी-16एए-0802 को सेंटा रोजा होटल के पास सड़क के किनारे खड़ा किया था। यह बाइक उसके दोस्त की थी। अगली सुबह जब वह बाइक लेने पहुंचा तो वहां पर मोटर साईकिल  नहीं मिली। 

अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश करने के बावजूद जब उसे बाइक कहीं नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत दसर पुलिस थाने में दर्ज कराई।  पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बाइक की तलाश शुरू की।  इस मामले में  थाना सदर सोलन की टीम शुुक्रवार को सिरमौर के शिलाई उपमंडल के जावा जनेली गांव निवासी 21 वर्षीय आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया।

 सूरज कोसिरमौर पुलिस ने भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था । उसके  पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।  आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta