सोलन: अवैध ड्रग्स के कारोबार पर रोक लगाने की तैयारी में सोलन पुलिस - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 22, 2025

सोलन: अवैध ड्रग्स के कारोबार पर रोक लगाने की तैयारी में सोलन पुलिस


सोलन। एसपी कार्यालय में आज सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला सोलन ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों, दवा विक्रेताओं तथा ड्रग इंस्पेक्टर सोलन व अर्की के साथ प्रतिबंधित दवाईयों के दुरुपयोग तथा अवैध वितरण को नियंत्रित करने व इसके समाज पर पड़ रहे कुप्रभावों तथा निवारक उपायों पर केंद्रित एक बैठक का आयोजन किया गया । 


बैठक में सर्वप्रथम तेजी से बिकने वाली नशीली दवाओं और सिरप आदि की वर्तमान स्थिती पर विचार विमर्श किया गया । जिसमे इनकी अवैध बिक्री से सम्बन्धित कोई भी बड़े मामले सामने नहीं आए हैं । सभी दवा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं को इस बारे में निर्धारित सभी मापदण्डों जैसे Prescription पर ही दवाओं का विक्रय,  रिकार्ड बनाना तथा पुलिस को सूचना देना आदि का पालन करने के निर्देश दिए गए ।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि जिले में अवैध ड्रग व्यापार किन स्रोतों से हो रहा है । पाया गया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड आदि बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध दवाओं के प्रति सतर्कता जरूरी है। फर्जी डॉक्टर और अवैध मेडिकल स्टोर्स की सूचनाएं जुटाने का काम भी तेजी से करने का सुझाव दिया गया। ऑनलाइन फार्मेसी का दुरुपयोग सम्बन्धी सूचना साझा करने के लिए भी बैठक में आए लोगों से अग्रह किया गया। उपरोक्त स्त्रोतों  पर अंकुश लगाने के लिए समस्त सभासदों से सामुहिक सहयोग प्रदान करने निगरानी बढ़ाने, औचक निरीक्षण करने व अविलंब आवश्यक सूचना स्थानिय पुलिस को प्रेषित करने बारे सहयोग मांगा गया ।

बैठक के दौरान इस तथ्य पर जोर दिया गया कि जिला के सभी मेडिकल स्टोर्स तथा दवा विक्रेता ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन करना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त सभी दवा विक्रेताओं को अवगत करवाया गया कि वे केवल वैध डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करें तथा हर मेडिकल स्टोर ड्रग लाइसेंस बोर्ड द्वारा प्रमाणित होना चाहिए । ऐसी दवाओं की बिक्री का सही रिकॉर्ड मेंटेन किया जाना आवश्यक है । यदि कोई स्टोर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस विभाग Drug Dealing Units पर संयुक्त रूप से छापेमारी और जांच करेंगे तथा मेडिकल स्टोर्स और गोदामों का औचक निरीक्षण किया जाएगा । गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध ड्रग व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । दोनों विभागों में त्वरित रुप से सूचना साझा करने की प्रणाली भी स्थापित की गई है ।

अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी सभासदों से स्कूलों और कॉलेजों में समय-समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाने बारे आग्रह किया गया । 

एसपी सोलन ने सभी सभासदों के साथ पुलिस के हेल्पलाइन नंबर, पुलिस थाना के दूरभाष नंबर व स्वयं अपना मोबाइल नंबर 76509-95001 भी इस  आग्रह के साथ साझा किया  कि वे अवैध ड्रग बिक्री की कोई भी सूचना पुलिस के साथ अविलम्ब सांझा करें ।

बैठक के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि सोलन जिले को ड्रग-फ्री बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन, ड्रग विभाग और फार्मा यूनिट्स और आम नागरिकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है । सभी संबंधित अधिकारियों व सभासदों ने प्रतिबद्धता जताई कि वे इस दिशा में उचित सहयोग व कठोर कदम उठाएंगे तथा प्रभावी रुप से ड्रग सेलिंग यूनिट्स की निगरानी, विक्रय का रिकार्ड रखने, सीरिंज बेचने से सम्बन्धित नियमों की पालना तथा दवा विक्रय केन्द्रों पर सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करें । बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया ।

बैठक में डीएसपी मुख्यालय अनिल धौलटा ड्रग निरीक्षक अर्की राकेश ड्रग निरीक्षक सोलन, सोलन की ड्रग निरीक्षक प्रीति शर्मा,ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन सोलन के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सूद,महा सचिव विपुल शर्मा,कोषाध्यक्ष सुनिल सेट्टी,सदस्य दिनेश नायर,राजिल कपिला,रोहित सिंगला,इसान कोहली,विपुल शर्मा व केआर वर्मा आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta