मोटाहल्दू। बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक एलडी पाठक का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।
अब से कुछ देर बाद सुबह साढ़े आठ बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए रवाना होगी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका कल सायं हृदयगति थमने के कारण निधन होगया था। वे अभी भी स्कूल संचालन में अपने बच्चों के साथ सक्रियता से सहयोग कर रहे थे।


No comments:
Post a Comment