सोलन ब्रेकिंग : पकड़ा गया बंद मकान से साढ़े पांच लाख के गहने व मोबाइल चुराने वाला - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

सोलन ब्रेकिंग : पकड़ा गया बंद मकान से साढ़े पांच लाख के गहने व मोबाइल चुराने वाला


सोलन। सोलन पुलिस ने पिछले महीने सोलन में एक घर का ताला तोड़कर साढ़े पांच लाख के सोने व चांदी के गहने तथा मोबाइल फो चुराने के आरोपी को दबोच लिया है। इससे पहले भी दो बार चोरी करने की बात उसने स्वीकार की है। हालिया चोरी में उ़ाया गया मोबाइल फोन उससे बरामद कर लिया गया है। शेष जेवरात बरामद किए जा रहे है। आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को सोलन निवासी नरेश ठाकुर ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 6 जनवरी की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच में अज्ञात व्यक्ति उनके मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी लोहे की अलमारी को तोड़कर उसमें से सोने व चांदी के गहने व एक मोबाईल चुरा ले गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई। सदर पुलसि ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके चोर का सुराग लगाना शुरू कर दिया।  

पांच फरवरी को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने चोरी गए मोबाइल फोन को   देंहुघाट में ट्रेस करके फोन के साथ पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि यह मोबाईल इसने सोलन में एक मकान से चोरी किया है। इस पर पुलिस उसे सोलन के सदर थाने में लेकर आई और सख्ती से पूछताछ शुरू की। 

साथ ही मोबाईल की शिनाख्त नरेश ठाकुर कराई गई। उन्होंने अपना मोबाइल पहचान लिया। इसके बाद कुमारहट्टी के कलोल गांव निवासी सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य चोरी हुये सामान की बरामदगी के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों  में संलिप्त रहा है। जिसके विरुध पुलिस थाना सदर सोलन में वर्ष 2024 में एक चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसने एक दुकान में रखे गल्ले से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। इसी तरह उसके खिलाफ  चोरी का ही एक मामला पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज है। जिसमें उसने 43 हजार रुपये की सम्पति चोरी की थी । गिरफ्तार सैमुअल को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta