नैनीताल : वर्दी में भगवान! चौकी इंचार्ज ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया हास्पीटल - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

नैनीताल : वर्दी में भगवान! चौकी इंचार्ज ने घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया हास्पीटल

गोद में उठाकर एक घायल युवती को ले जाते चौकी प्रभारी

हल्द्वानी। खाकी वर्दी में पुलिस को देखकर अमूमन लोगों के जेहन में दुष्ट, भ्रष्ट और डंडे के बल पर काम करने वाले कर्मचारियों की छवि ही उभरती है, लेकिन नैनीताल जिले की मंगोली पुलिस चौकी की टीम ने इस छवि को धो डाला है। बुधवार की शाम चौकी क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने जिस तरह सड़क पर पलटी कार में फंसे लोगों की जान बचाई उसे देखकर कोई भी कह उठेगा कि पुलिस के अंदर भी दिल व जज्बात होते हैं। 

दरअसल कल शाम लगभग सात बजे नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही हरियाणा के नंबर HR51CE1024 की अर्टिगा कार के नलनी गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। यह इलाका मंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र में आता है। कार सड़क पर ही उल्टी हो गई और उसमें बैठे चालक सहित गाजियाबाद के दो परिवार बुरी तरह से फंस गए। 

सड़क पर उल्टी पड़ी कार

जब घटना की जानकारी मंगोली पुलिस चौकी को मिली तो चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। यहां आसपास के ग्रामीण पहले से ही पहुंच चुके थे। गाड़ी के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीख पुकार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कारके अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अपने जिी वाहन से ही कालाढूंगी चिकित्सालय पहुंचाना शुरू कर दिया। सभी घाायलों को समय पर चिकित्सालय में उपचार मिला और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान टल गया। अन्यथा गंभीर घायलों की मौके पर जान भी जा सकती थी। 



पुलिस टीम ने कृष्णानगर बागू, गाजियाबाद निवासिनी 40 वर्षीय दीपाक्षी शर्मा, उनके पति 42 वर्षीय अमित शर्मा के अलावा यहीं के 19 वर्षीय रचित शर्मा व उनकी 16 वर्षीय बहन अंबिका शर्मा, दिल्ली के विकास शर्मा की 48 वर्षीय पत्नी हेमा शर्मा, उनकी 25 वर्षीय बेटी पारुल शर्मा व 23वर्षीय बेटे कार्तिक शर्मा के साथ् कार चालक हरियाणा के फरीदाबाद केसाई रोड स्थित सेकटर 87 के रहने वाले 4 वर्षीय जीतराम को घायलावस्था में निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया। 


चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने स्वयं घायलों को निकाल कर अपनी गाड़ी से चिकित्सालय पहुंचा कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके साथ कांस्टेबल मनीष कुमार व राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ इस रेस्क्यू आपरेशन में मदद की।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta