बद्दी ब्रेकिंग : इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर गंभीर - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 6, 2025

बद्दी ब्रेकिंग : इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर गंभीर


बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत लोधी माजरा मार्ग पर कैंसर के इंजेक्शन बनाने वाली बीटा नामक फैक्ट्री में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और जैसे ही उपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट हुआ तो उसमें आग फैल गईं। पहले प्रोडक्शन के इंजेक्शन एरिया में आग लगी। 

जैसे ही वहां से धुंआ निकलना शुरू हुआ तो वहां कार्यरत सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। देखते-देखते आगे ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग नालागढ़ को दी गई तो दमकल विभाग नालागढ़ की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। 3 घंटे की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारण फैक्ट्री में लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस बारे में उद्योग के एचआर मैनेजर भीम सिंह  ने बताया कि प्रोडक्शन के इंजेक्शन एरिया में आग लगी और वहां से धुंआ उठना शुरू हुआ और उसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकाल दिया गया तो दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए मगवाई गई तो उन्होंने कड़ी मशकत के बाद आग पर तो काबू पा लिया। 

उन्होंने कहा कि आग लगने से किसी को कोई ज्यादा जानी नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन एक मजदूर का दम घुट गया था धुंआ के कारण लेकिन उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।अभी नुकसान को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कंपनी और दमकल विभाग के अधिकारी हुए नुकसान आकलन कर रहे हैं। उसके बाद ही आग से हुए नुकसान के बारे मेंकुछ बताया जा सकेगा। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta