बागेश्वर : खराब मौसम के कारण कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूल शुक्रवार को रहेंगे बंद - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 27, 2025

बागेश्वर : खराब मौसम के कारण कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूल शुक्रवार को रहेंगे बंद



बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में जिले के कई जगहों पर भारी वर्षा व कुछ जगह भारी बर्फवारी होने की आशंका के आरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वअध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने कल जनपद के सभी शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 08 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। 



जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में उपरोक्त सभी विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कल इस श्रेणी के विद्यालय खुले पाए जाने पर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta