हल्द्वानी : पुलिस ने शुरू किया आपरेशन सैनेटाइज, एसएसपी ने खुद संभाली कमान, 22 भवन स्वामियों के चालान - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 10, 2025

हल्द्वानी : पुलिस ने शुरू किया आपरेशन सैनेटाइज, एसएसपी ने खुद संभाली कमान, 22 भवन स्वामियों के चालान


हल्द्वानी। राष्टीय खेलों का समापन समरोह हल्द्वानी में निश्चित होने के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ व चिन्हिकरण के लिए "ऑपरेशन सेनेटाइज" प्रारंभ कर दिया है। एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा ने हल्द्वानी में स्वयं इस आपरेशन की अगुवाई शुरू की। पुलिस की चार टीमों की अगुवाई के लिए चार  राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है। पहले दिन पुलिस ने 1830 लोगों के सत्यापन किए।  46 लोगों के पुलिस अधिनियम में चालान काटे गए और 22  मकान मालिकों के खिलाफ किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के चालान काटे गए। राष्ट्रीय खेलों समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी बतोर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

सोमवार को यानी आज एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।  

एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं स्टेडियम के आसपास स्थलीय निरीक्षण कर झुग्गी झोपड़ियां एवं आसपास बड़ी संख्या में सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा सत्यापन टीम का निरीक्षण कर बड़े स्तर पर कार्रवाई कराई गई।

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में राजपत्रित अधिकारियों की 4 टीमों का गठन अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ, राष्ट्रीय खेल के समापन पर सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों की पहचान और उन्हें नियंत्रित करने, सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

चैकिग अभियान स्थल जवाहर नगर क्षेत्र, टनकपुर रोड, रेलवे स्टेशन, गौला गेट बस्ती,  गफूर बस्ती, चिराग अली मजार क्षेत्र, इंदिरा नगर फाटक, तिकोनिया, भोटिया पड़ाव, गोला गेट से लगी झुग्गी झोपड़ी, राजपुरा क्षेत्र, ठोकर लाईन, रोडवेज वर्कशाप, रेलवे स्टेशन , कॉलटैक्स, शीशमहल ,हाईडिल तिराहा तथा भोटिया पड़ाव आदि में बृहद रूप से चलाया गया।


इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, ढाबे, फड़ फेरी की भी चेकिंग कर सत्यापन किया गया।

अभियान के तहत पहले दिन कुल 1830 लोगों के सत्यापन किया गया। 48 के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 22 लोगों पर सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार रुपये के चालान काटे गए।

अभियान का निर्देशन एसपी सिटी प्रकाश चंद्र कर रहे हैं। पहली टीम में  हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, एसएसआई रोहिताष सिंह सागर, महेंद्र प्रसाद, एसआई दिनेश जोशी,जगदीप नेगी के अलाव आईआरबी व एसएसबी के जवान शामिल किए गए हैं। 

दूसरी टीम में क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा, लालकुआं के कोतवाल दिनेश फर्त्याल,काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट,एसआई कृपाल सिंह, नीतू सिंह, मनोज कुमार के अलावा 2 सेक्शन आईआरबी व एक  प्लाटून  सीएपीएफ शामिल है।  

तीसरी टीम में सीओ भवाली सुमित पांडेय, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक निधि शर्मा, कांस्टेबल मुनेंद्र कुमार,  राजेश कुमार, शिवकुमार,  

एएसआईजीडी सुमन प्रसाद व आईटीबीपी टीम शमिल की गई है।

चौथी टीम में थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी,एएसआई हेमंत कुमार,कांस्टेबल मोहम्मद आजम,चीता टीम के चीता 8 कर्मचारी, एएसआईजीडी अमर सिंह  

व डेढ़ सेक्शन आईटीबीपी टीम शामिल है।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta