उत्तराखंड...हैलो मैं जय शाह बोल रहा हूं...नड्डा अंकल ने कहा है तीन करोड़ दो, मंत्री बन जाओ - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

उत्तराखंड...हैलो मैं जय शाह बोल रहा हूं...नड्डा अंकल ने कहा है तीन करोड़ दो, मंत्री बन जाओ




रुद्रपुर।
रुद्रपुर के विधायक को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से फोन करके मंत्री बनाने की एवज में तीन करोड़ रुपये मांगे जाने का सनसनीखेज मामाला सामने आया है। विधायक शिव अरोरा के सहयोग अभिषेक मिश्रा की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली में रविवार की रात इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। विधायक को यकीन है ​कि जय शाह के नाम से किसी धोखेबाज ने उन्हें फोन करके ठगी की योजना बनाई थी। 

पुलिस को दी गई तहरीर में रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा के फोन पर 13 फरवरी को 3 बजकर 22 मिनट पर एक अनोन नंबर से कॉल आई। उस समय  विधायक के साथ में अभिषेक भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काशीपुर जा रहे थे। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के पुत्र जय शाह के रूप में देते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकेण्ड बात विधायक से बात की। उसकी अधिकांश बातचीत राजनैतिक विषयों पर ही हुई। कॉलर ने बताया कि वह अभी अडानी के बेटे की शादी में से लन्दन से वापस आ रहा है। 

अभिषेक मिश्रा के अनुसार जैसे ही उक्त व्यक्ति ने स्वयं को जयशाह बताया तो विधायक को शक हो गया कि यह कोई फ्रॉड व्यक्ति है जो जय शाह के नाम पर फोन कर रहा है। चूंकि विधायक के फोन पर रिकोर्डिंग नहीं होती है अतः उनके ईशारा करने पर उक्त फोन कॉल को लाउड स्पीकर में डाल कर अभिषेक ने अपने फोन पर रिकार्ड कर लिया।   करीब 12 मिनट 51 सेकेण्ड की काल रिकार्ड हुई है। यह रिकार्डिंग मिश्रा ने पुलिस को सौंप दी है। 

अभिषेक के अनुसार कथित जय शाह दिल्ली की राजनीति पर बात करने लगा व पापा अमित शाह को मीटिंग पर व्यस्त बताता रहा। वह विधायक शिव अरोरा को उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात करने लगा तथा नाम लेकर कहने लगा कि उत्तराखण्ड सरकार के तीन मंत्री बदलने है तथा आपका नाम मंत्री के लिये आया है। कथित जय शाह ने बातचीत में कहा कि पापा ( अमित शाह जी) कल यानि  14 फरवरी को हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे हैं।

उसके पश्चात वे दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। इस बीच उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि मेरी नड्डा अंकल से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फंड में आपसे सहयोग 3 करोड़ की अपेक्षा की है, जिसकी व्यवस्था आपको दिल्ली में करनी है। उसने कहा कि परसों हम फाईनल कर रहे हैं। 

विधायक ने अमित शाह एवं नड्डा से बात करवाने के लिये कहा तो कहने लगा वो इस समय बहुत व्यस्त है मैं आपकी बात बाद में करा दूंगा। अंकल के बेटे से बात कराने की बात कराने लगा। विधायक ने स्वयं को प्रोग्राम में होने पर रात में बात करने की बात कहते हुए उस समय उसे टाल दिया। उसके बाद उसी नम्बर से सायं 19.07 बजे मिस्डकाल आयी तथा रात को 21.23 बजे पुनः उसी नंबर से काल आने पर विधायक ने दोबारा स्वयं को प्रोग्राम में व्यस्त बताया। उस व्यक्ति ने उसी नम्बर से  फिर से रात्रि में 22.46 मिनट पर, 22.47 बजे, 22.59 पर मिस्डकाल की, परन्तु विधायक ने फोन नहीं उठाया।

अभिषेक मिश्रा के अनुसार विधायक को विश्वास है कि यह कोई फ्राड व्यक्ति है जो जय शाह के नाम पर काल करके मंत्री बनाने के नाम पर पैसे कि डिमाण्ड कर रहा है । संभव है कि ऐसे लोग, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व विधायक शिव अरोरा को बदनाम करना चाहते हैं।  

उन्होंने विधायक के सहयोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी है। 



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta