बद्दी: युवती ने नहीं मानी तो युवकों ने जला दी झुग्गियां, दो बच्चियां झुलसीं, लाखों का नुकसान - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

बद्दी: युवती ने नहीं मानी तो युवकों ने जला दी झुग्गियां, दो बच्चियां झुलसीं, लाखों का नुकसान


बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मोरपेन रोड पर मंगलवार देर रात रत्ता नदी किनारे अकावाली गांव में करीब 10 से ज्यादा झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। आरोप है कि कुछ युवकों ने इन झुग्गियों में आग लगाई, इसमें एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।आग से दो बच्चियों बुरी तरह से झुलस गई। जिन्हें पहले इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया,जहां से डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीज़ीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। 

हाथ के जख्म दिखाती एक युवती


अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारण 10 झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी हैं। जिसमें प्रवासी मजदूरों का लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित प्रवासी मजदूरों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

आगजनी में जले नोट दिखाती महिला

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रवासी मजदूरों का कहना है कि  बिहार के रहने वाले युवक उनके ही झुग्गियों में रहने वाली एक युवती को तंग करते थे और पहले उन्होंने युवती के साथ गाली गलौज की और उसके बाद घर में आकर झुगियों को आग लगाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने रात के समय में जाकर पहले झुगिगयों में पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी। 

आगजनी के बाद बेघर हुए श्रमिक

जिसके कारण 10 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी पांच युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ताकि आगे से वह किसी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत न कर सकें। साथ ही प्रवासी मजदूरों ने सरकार और प्रशासन से हुए नुकसान को लेकर उचित मुआवजे की भी गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta